Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीखो मध्यप्रदेश, हरियाणा के महामहिम से

कहने को हरियाणा के महामहिम राज्यपाल हैं प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, लेकिन पीड़ित मानवता की सेवा का जज्बा कूट-कूट कर भरा है। अपने गृहनगर ग्वालियर को दिव्यांग मुक्त बनाने के लिए हरियाणा की टीम भेजकर ही दिव्यांग सेवा शिविर लगा दिया। मजे की बात यह है कि यहां के बड़े-बड़े नेता, मंत्री, पार्टी पदाधिकारियों की लंबी लिस्ट है लेकिन सब कंबल ओढ़कर घी पी रहे हैं। किसी में सेवा भाव नही हैं कि दिव्यांगों की मदद ही कर दें।
लेकिन महामहिम राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी की बात ही निराली है। अपने गृहनगर को दिव्यांग मुक्त करने के लिए उन्होंने हरियाणा रेडक्राॅस, भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी, एल्मिको की 25 सदस्यीय टीम ही दूसरे राज्य हरियाणा से ग्वालियर में भेज दी। जो एक सप्ताह रूककर यहां दिव्यांगों का परीक्षण कर पंजीयन कर उन्हें उपकरण बांटेंगी। जो सेवा कार्य मध्यप्रदेश का भारी भरकम फौज फांटा, नेता, अफसर, समाजसेवी नहीं कर पा रहे हैं, वह हरियाणा के महामहिम राज्यपाल की इच्छाशक्ति ने ही करवा दिया।
धन्य है महामहिम आप, काश आप मध्यप्रदेश में होते तो यहां के पीड़ित दिव्यांग भटक नहीं रहे होते। जो अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र बनबाने के लिए महीनों भटकते हैं। रेलवे के दिव्यांग सर्टिफिकेट तो दो वर्ष से उन्हें मिले ही नहीं है। आखिर कहां जाये दिव्यांग लेकिन अब उम्मीद की किरण महामहिम राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने दिखाई है।

Share This News :