Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र जिले के प्रवास पर रहेंगे

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 20 दिसम्बर 2017 को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 20 दिसम्बर 2017 को रात्रि 1.5 बजे भोपाल से सचखंड एक्सप्रेस द्वारा डबरा के लिए प्रस्थान कर प्रात: 6 बजे डबरा पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रात: 8.30 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रात: 9 बजे दतिया पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रात: 10 बजे दतिया से कोलारस जिला शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रात: 11 बजे कोलारस पहुंचकर आयोजित आदिवासी सम्मेलन में भाग लेंगे, भोजन करेंगे। दोपहर 2 बजे कोलारस क्षेत्र स्थित जल संसाधन विभाग के श्रृगेस्वर स्टाप डेम निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। सायं 4 बजे ग्राम लुकवास (कोलारस) में आयोजित विकास यात्रा के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 6 बजे कोलारस में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम कोलारस में करेंगे।
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 21 दिसम्बर 2017 को प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम एवं कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठकों में भाग लेंगे दोपहर 1 बजे रन्नोद में अंत्योदय मेले में सम्मिलित होंगे।

Share This News :