Home > अपना शहर ,
ओव्हरऐज नहीं, मैं तो आम कार्यकर्ता: निर्दोष

ग्वालियर। भारतीय जनता युवा मोर्चा में ग्वालियर जिले में महामंत्री पद पर सीधी नियुक्ति का रिकार्ड बनाने वाले निर्दोष शर्मा का कहना है कि वह पद के भूखे नहीं है, और न ही कभी पद के लिए लाइन में लगे। उन्हें पार्टी नेताओं ने जो जिम्मेदारी दी है वह उस पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे। आज इस प्रतिनिधि से चर्चा में भाजयुमो जिला महामंत्री ने कहा कि बाल स्वयं सेवक से संघ में है और भाजयुमो में भी लगातार सक्रिय रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह ओव्हरऐज नहीं हैं।
निर्दोष शर्मा ने कहा कि उनकी नियुक्ति एक आम कार्यकर्ता का सम्मान है और कुछ किचन संतोषी तत्व जो उन पर ओव्हरऐज का आरोप लगा रहे है वह जान ले कि वह 32 वर्ष के युवा कार्यकर्ता है। उनको पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जो उचित स्थान समझा है उस पर मौका दिया है। निर्दोष ने कहा कि उनका छात्र जीवन पार्टी व संघ के कामों में बीता है, वह तपस्वी राजनीतिज्ञ है और सादगी व उच्च विचारों में विश्वास करते हैं।
नवनियुक्त जिला महामंत्री निर्दोष शर्मा ने कहा कि वह अपनी नियुक्ति के लिये प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो अभिलाष पांडे, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, मंत्रीगण जयभान सिंह पवैया, माया सिंह, डाॅ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नंदकुमार चैहान, जिलाध्यक्ष भाजपा देवेश शर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के आभारी है। शर्मा ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में भाजयुमो से यूथ को जोड़ने व मप्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

Share This News :