Homeखेल ,
भारत-श्रीलंका की टीमें पहुंचीं कटक, पहला टी-20 बुधवार को

कटक। à¤•टक के बाराबती स्टेडियम में 20 दिसंबर को भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैच खेला जाना है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बाराबती में होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी सोमवार को भुवनेश्वर पहुंच गए हैं। मंगलवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे।

सोमवार को पुलिस महानिदेशक डा. राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने स्टेडियम का जायजा लिया। स्टेडियम में होने वाले तमाम आयोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर योगेश बहादुर खुरानिया और कटक डीसीपी अखिलेश्वर सिह से भी उन्होंने चर्चा की।

पुलिस डीजी ने कहा कि बाराबती में मैच को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं। केवल पुलिस ही नहीं बल्कि सीसीटीवी कैमरे के जरिये स्टेडियम के अंदर व बाहर की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। कटक-भुवनेश्वर में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है।

Share This News :