Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
फांसी संबंधी विधेयक इस बात का प्रमाण कि MP में महिलाएं असुरक्षित : सिंधिया

भोपाल। à¤¬à¤šà¥à¤šà¤¿à¤¯à¥‹à¤‚ के साथ दुष्कर्म करने वाले को फांसी देने संबंधी विधेयक को लेकर कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस तरह का विधेयक लाना इसका प्रमाण है कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। सिंधिया यहां रविवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार का सम्मान करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश देते हैं कि ऐसी महिलाओं को लाया जाए जिनके चेहरे पर रिएक्शन न हो।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि यह कलंक नहीं है तो क्या है? पिछले साल प्रदेश में 4886 महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हुईं। यानी हर रोज 12 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुए। राजधानी के शक्तिकांड पर उन्होंने पुलिस की लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर सरकार को घेरा। सिंधिया ने कहा कि इसके बाद भी केवल विधेयक लाने के लिए सम्मान कराया जा रहा है। 

प्रजातंत्र को हड़प रही भाजपा

सिंधिया ने शिवपुरी महल पर पूरी सांसद निधि खर्च कर दिए जाने के सवाल पर कहा कि लोकसभा क्षेत्र में तीन जिला कलेक्टर आते हैं, उनसे जांच करा लें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाइयों की आदत है झूठ बोलो, बार-बार बोलो और जोर-जोर से बोलो। सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी, सरपंच, पंचायत सचिव, महिलाएं, किसान, नौजवान सभी परेशान हैं।

Share This News :