Home > अपना शहर ,
नर्सों ने दिया धरना, डॉक्टरों को लगाने पड़े इंजेक्शन व ड्रिप

ग्वालियर।  à¤œà¤¯à¤¾à¤°à¥‹à¤—्य अस्पताल (जेएएच) में भर्ती मरीजों को मंगलवार को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को दवा भी तक मिली जब निजी नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने आकर वार्डों में व्यवस्था संभाली। दरअसल प्रतिदिन सुबह 8 बजे ही मरीजों को दवा मिल जाती है, लेकिन हड़ताल के कारण 2 से 3 घंटे विलंब से दवा मिल सकी। वहीं इंजेक्शन और ड्रिप लगाने का काम जूनियर डॉक्टरों को करना पड़ा। उधर, नर्सेस एसोसिएशन के बैनर तल नर्सों ने जेएएच परिसर में धरना देने के बाद रैली निकाली।

समयमान वेतनमान, डीपीसी से खाली पदों को भरने सहित 7 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों की नर्सें मंगलवार को एक दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर रहीं। जेएएच में नर्सों ने न्यूरोलॉजी वार्ड के समीप धरना दिया। इसके बाद रैली निकालकर आक्रोश जताया। उधर नर्सों की हड़ताल के कारण वार्डों में सुबह से ही व्यवस्थाएं गड़बड़ा गईं। दस इमरजेंसी मरीजों के ऑपरेशन तो हुए, लेकिन जिनको ऑपरेशन की डेट पहले से दी हुई थी उनके ऑपरेशन एक दिन के लिए टाल दिए गए हैं। साथ ही माइनर ऑपरेशनों को भी टाला गया। वार्डों में सुबह मरीजों को दवाएं नहीं बंटने को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई, हालांकि सुबह 10 बजे जब नर्सिंग छात्र-छात्राएं पहुंची तब मरीजों को दवा मिल सकी।

गोद दिया हाथ, डॉक्टर ने डाला बैनुलाः

ड्रिप लगाने के लिए वैनुला डालने का काम एक्सपर्ट नर्स ही आसानी से कर सकती है, लेकिन नर्सों की हड़ताल के चलते नर्सिंग छात्राओं ने जब वैनुला लगाने का प्रयास किया तो मरीजों को खासे दर्द से गुजरना पड़ा। मरीजों ने जब इस मामले में शिकायत दर्ज कराई तो फिर जूनियर डॉक्टरों को निर्देश दिए गए कि इस काम को वह खुद ही संभालेंगे। इसके बाद मरीजों के वैनुला एवं इंजेक्शन लगाने का काम मंगलवार को जूनियर डॉक्टरों के जिम्मे रहा।

कई वार्डों में नहीं बदली बेडशीटः

नर्सों की हड़ताल के चलते निजी नर्सिंग कॉलेज की 200 छात्राओं की ड्यूटी जेएएच में लगाई गई थी, लेकिन 1600 से ज्यादा मरीजों को संभालना इनके लिए भी भारी पड़ रही थी। यही वजह है कि कई वार्डों में मंगलवार को बेडशीट तक नहीं बदल सकी है।

Share This News :