Home > अपना शहर ,
आपका स्वास्थ्य आपके हाथों में

ग्वालियर | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्याल के द्वारा आयोजित शिविर के आज दूसरे दिन पर लोगो ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया |शिविर को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम मसंद ने बताया कि हर चीज को माइंड करते है तो बॉडी भी उसके अनुसार रियेक्ट करती है हर चीज को पकड़कर नहीं रखना है वल्कि बैलेंस रखते हुए छोड़ना है, जितनी ख़ुशी अन्दर क्रियेट करेंगे उतना हम बाहर ख़ुशी का अनुभव करेंगे |
ख़ुशी यात्रा के साथ है अंत में नहीं हम क्या सोचते कि हमारा यह कार्य हो जायेगा तो हम खुश होंगे हम ख़ुशी को आगे पोस्टपोंड करते रहते है इसलिए ख़ुशी का अनुभव नहीं कर पाते जबकि हर क्षण को एन्जॉय करते हुए जीवन को जियें अन्दर अपने को देखते रहें और बाहर खेल को अछे से खेले क्योकि जीवन एक खेल की तरह है इसके साथ ही बताया कि यदि हमारी ब्रीथिंग तकनीक अच्छा हो तो हार्ट प्रॉब्लम कम होती है आज हम अपने पैरामीटर को कम करके काम कर रहे है इसका अर्थ है अपने सॉफ्टवेर आत्मा मन बुधि को ब्रेन से अलग कर लिया है जो इनफार्मेशन अन्दर जा रही है वही हम अनुभव कर रहे है इसके लिए माइंड को ट्रेनिंग देना पड़ता है यदि हम अपने मन को सकारात्मक चिंतन देंगे तो हम हमेशा अच्छा फील करेंगे |
उर्जा चक्र के बारे में बताया गया कि अलग अलग कलर का भोजन अपने खाने में शामिल करना चाहिए 5 एलिमेंट को भी एन्जॉय करना चाहिए|उदहारण के तौर पर मोर्निंग की धूप, चन्द्रमा को देखना, पानी का आनंद लेना| स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए बातो को छोडो पकड़कर नहीं रखो अर्थात हर चीज को खाली करो चाहे लिखकर चाहे आपस में बात करके हर बात पॉजिटिव तरीके से करना स्वंय की उर्जा बढाने के लिए बहुत आवश्यक है हमेशा ऐसे सोचो मै जो हूँ जैसा हू बहुत अच्छा हूँ |खुद को भी वैसा ही स्वीकार करना चाहिए जैसे आप है तो आप हमेश स्वस्थ और खुश रह सकते है |

Share This News :