Home > अपना शहर ,
भाजपा की बैठक शनिवार को

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि भाजपा की एक वृहद बैठक शनिवार 16 दिसंबर को शाम 4 बजे भाजपा के संभागीय कार्यालय 38 रेसकोर्स रोड पर आयोजित होगी। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर के सांसद एवं भारत सरकार के ग्रामीण विकास, पंचायत मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर प्रमुख उपस्थित रहेंगे। 
जिलाध्यक्षदेवेश शर्मा ने बताया कि इस बैैठक में भाजपा के सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी जिला पदाधिकारी, मंडल के समस्त पदाधिकारी, किसान मोर्चे के सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी, पिछडा वर्ग मोर्चा के समस्त पदाधिकारी, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के समस्त पदाधिकारी, भाजपा प्रकोष्ठों के समस्त पदाधिकारी, भाजपा के समस्त कार्यकर्ता आपेक्षित हैं।

Share This News :