Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सरकार हर समय गरीबों, किसानों, मेहनत मजदूरों के बारे में विचार कर नई-नई योजनायें बना रही है: नरोत्तम मिश्र

दतिया । जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने  à¤¦à¤¤à¤¿à¤¯à¤¾ स्थित कृषि मंडी पहुंचकर माँ सरस्वती की मूर्ति पर द्धीप प्रज्वलित कर विधिवत 86 कृषकों को कृषि विभाग द्वारा चापकटर तथा नगर पालिका दतिया के 37 जल प्रदाय कर्मचारियों को नियमितीकरण के आदेश प्रदान किये। 
इस अवसर पर डाॅ. नरोत्तम मिश्र के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत, उपाध्यक्ष विनय यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश सक्सैना, मंडी उपाध्यक्ष धीरू दांगी, मंड़ी अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू कमरिया, सतीश यादव, विपिन गोस्वामी, डाँ. रामजी खरे, रामजी यादव, प्रशांत ढेंगुला, बृजमोहन शर्मा, मुकेश यादव, डाॅ. सलीम कुरैशी, कु. क्रांति राय, गुड्डी साहू, वीर सिंह यादव, राजू त्यागी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अपर कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता, कृृषि विभाग के उप संचालक एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दतिया एके दुबे उपस्थित रहे। 
जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि हमारी सरकार हर समय गरीबों, किसानों, मेहनत मजदूरों के बारे में विचार कर नई-नई योजनायें बना रही है। आज जो 86 कृषकों को कृषि विभाग द्वारा जो चापटकर मिल रहे है यह सब हमारी सरकार की देन है जो कि इतने कम दामों पर चापकटर मिल रहे हे। इनकी बाजार में 9210 रूपये की दर है जबकि हमारी सकरार इसे केवल मात्र 2510 रूपये में कृषकों को उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कृषकों से जानकारी भी ली कि किसी ने इस कार्य के पैसे की मंाग तो नहीं की, कृषकों ने बताया कि ऐसा नहीं हुआ है। इसी क्रम में नगर पालिका के जल प्रदाय 37 कर्मचारियों को नियमितीकरण के नियुक्ति पर प्रदान करते हुए जानकारी हासिल की। 
इस दौरान जसम्पर्क मंत्री ने मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के बारे में भी विस्तार से बताया साथ ही पंजीयन की तिथि 22 दिसम्बर तक होने की जानकारी भी देी। मंत्री मिश्र ने जिले के किसानों को सूखा राहत राशि की राशि आ जाने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही किसानों को बीमा राशि भी मिलेगी। जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा नहीं कराया है वह जरूर बीमा करायें। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल एवं विपिन गोस्वामी ने दतिया में हो रहे विकास कार्यो की स्थिति बताते हुए अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन भरत यादव ने किया।

Share This News :