Home > अपना शहर ,
सामूहिक नि:शुल्क विवाह समारोह की बैठक हुई

ग्वालियर। जनउत्थान न्यास के तत्वाधान में 17 फरवरी फुलैरा दौंज के अवसर पर नि:शुल्क विवाह एवं निकाह समारोह की तैयारियों के लिए आज जीवायएमसी क्लब परिसर में न्यास के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मौजूद तमाम सदस्यों के आये सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया और विभिन्न समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया। कटोराताल के सामने स्थित पं. रविशंकर हॉस्टल मैदान पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विवाह एवं निकाह समारोह का आयोजन किया जायेगा। 
बैठक को संबोधित करते हुए न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि 251 जोड़ो का सर्वजातीय नि:शुल्क विवाह एवं निकाह का आयोजन में गठित होने वाली समितियों के सदस्यों को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिम्मेदारियां दी जायेगी, उन्होनें कहा कि पिछले वर्ष भी सदस्यों ने कड़ी मेहनत व परिश्रम करके आयोजन को सफल करवाया था। उन्होने सदस्यों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में देखे कि गरीब परिवार की जिन कन्याओं का विवाह होना हैं। उन्हें इस विवाह समारोह में शामिल होने के लिए प्रेरित करें ताकि गरीब परिवारों को विवाह करने में किसी प्रकार की परेशानी न हों। उन्होनें बताया कि इस वर्ष भेंट किये जाने वाले उपहारों में वृद्धि की जायेगी। डॉ. सिकरवार ने कहा कि 15 फरवरी को विवाह स्थल पर मेंहदी की रस्म पूरी की जायेगी तथा 16 फरवरी को महिला संगीत का आयोजन होगा। इसमें कन्या पक्ष के परिवारजन भी मौजूद रहेगें। उन्होनें कहा कि लक्ष्य 251 का हैं, अगर इसमें ज्यादा भी लोग आते है तो उन्हें भी शामिल किया जायेगा। 

Share This News :