Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अनूप से इस्तीफा लिया था और लाल सिंह आर्य पर मेहरबान

भोपाल .अनूप मिश्रा  से मंत्री पद से   à¤‡à¤¸à¥à¤¤à¥€à¤«à¤¾ लिया था और लाल सिंह आर्य पर मेहरबान है.पुलिस को नहीं मिल रहे आर्य .भोपाल के घर पर लिखा है प्रवास पर हैं . दोहरे मापदंड पर कार्यकर्त्ता सबाल खड़े कर रहे हैं .छह दिन से गिरफ्तारी वारंट लेकर घूम रही पुलिस ने जीएडी मंत्री लालसिंह आर्य के सरकारी आवास पर छापा मारा। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मंत्री आवास से जा चुके थे। आवास और वहां बने ऑफिस में ताला लगा था। पुलिस ने वहां मौजूद सिपाही को गिरफ्तारी वारंट की प्रति सौंपकर पंचनामा बना लिया। करीब आधे घंटे तक पुलिस तलाशी की कवायद करती रही। आर्य पूर्व विधायक माखनलाल जाटव हत्याकांड में आरोपी हैं। छह बार कोर्ट में पेश न होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है। मंत्री के करीबियों के मुताबिक लालसिंह भोपाल में ही कहीं छिपे हैं à¤‡à¤¸à¤¸à¥‡ पहले प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने आर्य का बचाव करते हुए कहा था कि उनसे इस्तीफा लेने का कोई विचार नहीं है। वे पार्टी के लाल हैं।

Share This News :