Homeखेल ,
विराट-अनुष्का को शादी के जोड़े में देख तेंडुलकर ने कही यह बात

नई दिल्ली। à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोमवार को इटली में विवाह बंधन में बंध गए। इसके तुरंत बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

विराट और अनुष्का ने इटली के टस्कनी में एक हैरिटेज रिसॉर्ट में परिजनों, चुनिंदा रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। इसके बाद विराट और अनुष्का ने ट्‍विटर पर शादी की फोटोज शेयर कर फैंस को अपनी शादी की खबर दी।

तेंडुलकर ने विराट और अनुष्का की शादी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'विराट और अनुष्का को शादी की बधाई और शुभकामनाएं। आप दोनों एक साथ बहुत जबर्दस्त लग रहे हो।'

अनुष्का से मुलाकात के बाद विराट का जबर्दस्त प्रदर्शन: विराट और अनुष्का की रिलेशनशिप 2013 में शुरू हुई। इसके बाद से विराट अभी तक 17 टेस्ट और 19 वनडे शतक लगा चुके हैं। इस तरह उन्होंने अपने 52 अंतरराष्ट्रीय शतकों में से 36 शतक अनुष्का से मुलाकात के बाद लगाए हैं।

Share This News :