Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम शिवराज से मिले खली, कुश्ती को बढ़ावा देने पर हुई बात

भोपाल। à¤®à¤¶à¤¹à¥‚र रेसलर खली सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिले। खली के अनुसार वे मध्यप्रदेश में कुश्ती को बढ़ावा देना चाहते हैं, इसी बात को लेकर उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। सीएम ने उन्हें इस बात का आश्वासन भी दिया है कि वे प्रदेश में कुश्ती को बढ़ावा देंगे।

खली को देखने के लिए लोगों की भीड़ सीएम हाउस के बाहर जमा हो गई थी। इस दौरान वे जब बाहर निकले तो कार पर बैठकर ही मीडिया से बात करने लगे, जिससे सीएम हाउस की रोड पर जाम लग गया। इस दौरान गेट पर ही उनकी गाड़ी खड़ी हुई थी। इस दौरान सीएम हाउस से न कोई बाहर निकल पाया और न ही कोई अंदर जा पाया। मामले का पता चलते ही सीएम की सिक्युरिटी में तैनात जवानों को अधिकारियों ने जमकर फटकार लगाई।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर डब्लयूडब्ल्यूई के विश्व हैवीवेट चैम्पियन, भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दि ग्रेट खली श्री दलीप सिंह राणा ने सौजन्य भेंट की।

श्री चौहान ने मध्यप्रदेश में दि ग्रेट खली का स्वागत करते हुए उन्हें भारत का गौरव बताया।  à¤¦à¤¿ ग्रेट खली ने मध्यपदेश में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान की सराहना की। दि ग्रेट खली के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रेसलिंग को बढ़ावा दिया जायेगा।

Share This News :