Home > अपना शहर ,
फिर कोलारस नहीं पहुंची नाराज यशोधरा, थी विशिष्ट अतिथि

समय देखिये सिर पर उपचुनाव, सामने आम चुनाव और पार्टी में बिखराव। यह विडंबना ही तो है, जब एक कददावर और लोकप्रिय नेत्री पार्टी से नाराज है। मुख्यमंत्री के कोलारस के तीन बड़े कार्यक्रमों में जब यशोधरा राजे नहीं पहुंची तो उनकी अनुपस्थिति उनके ही गढ़ में चर्चाओं को गर्म कर देती है।
कोलारस के ग्राम सेसई में गत रोज संपन्न सहरिया सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि खेल मंत्री यशोधरा राजे आमंत्रित थी। परंतु एक बार फिर वह मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ मंच साझा नहीं करने नहीं पहुंची। उनकी अनुपस्थिति सेसई के लोगों को भी असहज लगी। वहां भी उनका न आना लोगों को झकझोर रहा था। हालांकि मुख्यमंत्री को भी इसका अहसास था। बताया जाता है कि पार्टी के बड़े नेताओं द्वारा सिंधिया परिवार को निशाना बनाना उनको रास नहीं आ रहा है। राजे के निकटवर्तियों की मानें तो राजमाता ने जिस पार्टी की नींव रखी उसी राजपरिवार पर पार्टी द्वारा हमला उचित नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री के दूसरे कोलारस दौरे पर भी संभवतः राजे की अनुपस्थिति नाराजगी ही कारण है।

Share This News :