Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
यह कहा था नंदू भैय्या ने मंत्री रुश्तम सिंह से और बच गई गीता हरषाना की कुर्सी

मुरैना जिला पंचायत अध्यक्ष गीता हरषाना की कुर्सी बीजेपी अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान के सख्त रुख अपनाने के कारण ही बच पाई .चर्चाओं और सूत्रों के अनुशार श्री चौहान ने मंत्री रुश्तम सिंह से कह दिया था ,की आप मंत्री रहें या बेटा जिला पंचायत अध्यक्ष .किसको किस पद पर रहना है बताओ . उन्होंने यह भी कहा कि जिला पंचायत में विबाद खड़ा करने से पार्टी कि छबि ख़राब हो रही है .बंद कमरे में अबिश्वाश से पहले हुई बैठक में मंत्री सिंह मंत्री पद पर रहने कि बात कही . श्री चौहान ने यह भी कहा था कि जल्दी ही मंत्री मण्डल का विस्तार होने बाला है , अगर आप बेटे को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना चाहते हैं तो मंत्री पद से आपको ड्राप किया जाएगा .चर्चा है कि श्री चौहान को मंत्री श्री सिंह को विश्वास दिया और कहा बीजेपी को नुक्सान नहीं होने दूंगा और इस तरह गीता हरषाना की कुर्सी बच गई . यहां बतादें की गीता हरषाना केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर समर्थक हैं और श्री तोमर के कहने पर ही नंदू भैया मुरैना पहुंचे थे .यह भी उल्लेखनीय है की २० सदस्यों बाली जिला पचायत मुरैना के १४ सदस्य अबिश्वास प्रस्ताव ले कर आय थे . इसमें  जिला पचायत सदस्य राकेश रुश्तम सिंहभी शामिल थे. लेकिन बाद में उनके तटस्थ रहने की बजह से गीता हरषाना की कुर्सी बच पाई .मंत्री रुश्तम सिंह का मुरैना में अच्छा खासा दबदबा है .

Share This News :