Homeखेल ,
शास्त्री ने धर्मशाला में श्रीलंकाई टीम पर कसा तंज, अब खुलकर सांस लो

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व विपक्षी टीम पर तंज कसते हुए कहा कि अब खुलकर सांस लो। श्रीलंकाई टीम ने नई दिल्ली में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में स्मॉग की समस्या को लेकर विरोध दर्ज कराया था, इसके चलते अब शास्त्री ने मेहमान टीम पर इस तरह निशाना साधा।

प्रदूषण की मार से बेहाल रही देश की राजधानी दिल्ली से टेस्ट मैच खेलने के बाद भारतीय टीम हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर धर्मशाला पहुंच गई। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला वन-डे खेलेगी।

दिल्ली टेस्ट में प्रदूषण से परेशान होने के बाद खिलाड़ियों को धर्मशाला पहुंचने पर काफी सुकून मिला है। इसका 'इशारा' टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री के ट्वीट से लगाया जा सकता है। उन्होंने ट्वीट किया, धर्मशाला में आराम से सांस लो। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें खुला नीला आकाश लुभा रहा है।

टेस्ट सीरीज हार चुकी श्रीलंकाई टीम वनडे सीरीज में पलटवार करना चाहेगी। धर्मशाला वनडे पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी भारत में चल रही मौसम की गड़बड़ी का असर धर्मशाला में 10 दिसंबर को देखने मिलेगा। 11 व 12 दिसंबर को तो यहां तेज बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।

Share This News :