Homeखेल ,
विराट-अनुष्का की शादी में नजर आएंगे ये फिल्मी सितारें

नई दिल्ली। à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ क्रिकेट कप्तान‍ विराट कोहली की इस सप्ताह इटली में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी संभावित है। शादी के लिए विराट और अनुष्का परिजनों समेत इटली पहुंच चुके हैं।

इस शादी के बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन सूत्रों के अनुसार विराट और अनुष्का की शादी मिलान में 12 दिसंबर को संभावित है। इस शादी के लिए चुनिंदा रिश्तेदारों के अलावा करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया गया है। विराट ने जहां सिर्फ दो क्रिकेटरों और अपने बचपन के कोच को बुलाया है। वहीं अनुष्का ने बॉलीवुड के कुछ दिग्गज सितारों को आमंत्रित किया है।

बॉलीवुड से शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ, आदित्य चौपड़ा के इटली में इस शादी में शामिल होने की पूरी उम्मीद है। शाहरुख और अनुष्का का बॉलीवुड में स्पेशल नाता है। रब ने बना दी जोड़ी में डेब्यू करने के बाद अनुष्का ने शाहरुख के साथ 'जब तक है जान' और 'जब हैरी मेट सेजल' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

आमिर और अनुष्का ने 'पीके' में साथ में किया था। इसके अलावा आमिर ने विराट कोहली के साथ टेलीविजन पर दिवाली स्पेशल एपिसोड़ किया था। बॉलीवुड में दो अभिनेत्रियों की दोस्ती कम ही देखने को मिलती है, लेकिन इन दिनों अनुष्का और कैटरीना के बीच अच्छी दोस्ती है। इसके चलते पूरी उम्मीद है कि कैटरीना इस शादी में शामिल होंगी।

रणबीर का बॉम्बे वेलवेट और 'ऐ दिल हैं मुश्किल' की को स्टार अनुष्का के साथ अच्छे रिलेशन है, इसलिए इस बात की संभावना कम ही है कि वे इस शादी में शामिल नहीं हो। आदित्य चौपड़ा ने अनुष्का को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया था इसलिए उनका तो इस शादी में उपस्थित होना तय है।

इसके अलावा बॉलीवुड से दो-तीन और कलाकार भी मौजूद रह सकते हैं। ‍इनमें करण कपूर और दिलजीत दौसांज के नाम प्रमुख है।

विराट ने सिर्फ दो क्रिकेटरों सचिन तेंडुलकर और युवराज सिंह को शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के भी इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। दिल्ली अंडर-23 टीम के कोच शर्मा ने इस समारोह के चलते टीम के एक महत्वपूर्ण मैच के दौरान ब्रेक लिया है।

Share This News :