Home > अपना शहर ,
गाइडलाईन के तहत दवाओं का पर्याप्त भण्डारण रहे और तत्परता से करें इलाज अस्पतालों के लिये एहतियातन दिशा-निर्देश जारी

गाँधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में एवियन इन्फ्लुएन्जा (बर्ड फ्लू) वायरस से हुई पेंटेड स्टार्क पक्षियों की मौत के बाद जिले में पर्याप्त एहतियाती कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में जिले की सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में सर्दी, खाँसी, बुखार, सांस लेने में दिक्कत और फ्लू आधारित लक्षणों के मरीजों का तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण कर समुचित उपचार करने के निर्देश संचालनालय स्तर से जारी किए गए हैं। साथ ही निर्धारित गाइडलाईन के अनुसार समस्त आवश्यक औषधियों का पर्याप्त भण्डारण करने को कहा गया है।

      जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन, खण्ड चिकितसा अधिकारी, जिले के सभी  खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं अस्पतालों के प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अति गंभीर मरीज को तत्काल जिला चिकित्सालय मुरार अथवा जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रेफर करना सुनिश्चित करें। इसकी सूचना भी तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में स्थापित आईडीएसपी यूनिट में लिखित रूप से दी जाए। साथ ही इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से और ई-मेल idspgwa-mp@nic.in पर भी अनिवार्यत: भेजने को कहा गया है।

यहाँ दी जा सकेगी सूचना

  • जिला सर्वेलेंस यूनिट (आईडीएसपी) कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी – 0751-2452994 व 2430034.
  • इंटीग्रेटेड कॉल सेंटर कंट्रोल रूम – 0751-2446000 व 2446001.
  • डॉ. एस एस जादौन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी – 92292-50508.
  • डॉ. मनोज कौरव प्रभारी जिला सर्वेलेंस अधिकारी – 93031-10747.
  • श्री अखिलेश जैन डाटा मैनेजर आईडीएसपी स्थानीय कार्यालय – 94257-91855.

Share This News :