Home > अपना शहर ,
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिये प्रतिबंधात्मक आदेश जारी प्रेक्षक व जोनल अधिकारी की तैनाती

जल उपभोक्ता संथा निर्वाचन-2016

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिये प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

प्रेक्षक व जोनल अधिकारी की तैनाती

जिले में जल उपभोक्ता संथाओं का निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के मकसद से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय गोयल ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। साथ ही पाँच प्रेक्षक और 39 जोनल अधिकारियों की तैनाती की है।

      आयुक्त कमाण्ड क्षेत्र विकास संचालनालय द्वारा जारी आदेश के तहत ग्वालियर जिले में स्थित हरसी उच्च स्तरीय नहर प्रणाली से जुड़ीं 50 जल उपभोक्ता संथाओं का निर्वाचन 6 नवम्बर 2016 को होगा। इस दिन प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जायेंगे। इसके बाद मतदान केन्द्रों पर ही मतों की गिनती की जायेगी। जल उपभोक्ता संस्थाओं के अध्यक्ष एवं प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के सदस्य चुनने के लिये यह निर्वाचन होने जा रहा है।

अस्त्र-शस्त्र एवं घातक हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध

      कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. संजय गोयल ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत जल उपभोक्ता संथा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत अस्त्र-शस्त्र एवं अन्य घातक हथियार लेकर चलने एवं उनके प्रदर्शन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंधात्मक आदेश न्यायाधिपतिगण व न्यायाधीशगण, प्रशासनिक अधिकारी, शासकीय अभिभाषक, सुरक्षा एवं चुनाव व्यवस्था आदि में कर्तव्य पालन के लिये लगाए गए दण्डाधिकारियों, शासकीय सेवकों, सुरक्षा बलों, अर्द्धसैनिक बलों इत्यादि पर लागू नहीं होंगे।

पाँच प्रेक्षक नियुक्त

      जल उपभोक्ता संथाओं के निर्वाचन पर नजर रखने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय गोयल द्वारा पाँच प्रेक्षकों की तैनाती की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेश शार्म, तहसील डबरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एनएसडीएल श्री सतेन्द्र सिंह तहसील चीनौर, साडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तरूण भटनागर तहसील घाटीगाँव, उपायुक्त भू-अभिलेख श्री एस के मिश्रा तहसील मुरार और संयुक्त आयुक्त लिटीगेशन श्री आर पी भारती को तहसील भितरवार के लिये प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

Share This News :