Homeखेल ,
शादी को लेकर अटकलों के बीच स्विटजरलैंड रवाना हुए विराट-अनुष्का

दो दिनों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की खूब चर्चा हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 12 दिसंबर को इटली में शादी करने वाले हैं, लेकिन गुरुवार की रात को दोनों ने स्विटजरलैंड के लिए फ्लाइट पकड़ी. अनुष्का ने मुंबई से स्विस एयरवेज की फ्लाइट ली, वहीं विराट ने दिल्ली से स्विटजरलैंड के लिए फ्लाइट पकड़ी.

विराट ने अपना चेहरा आधा छुपाया हुआ था, जिससे ज्यादातर लोग उन्हें एयरपोर्ट पर पहचान नहीं पाए. विराट दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट रात करीब 11.30 बजे पहुंचे. उनकी फ्लाइट 2.45 की थी.गुरुवार को अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी फैमिली के साथ नजर आईं. अनुष्का के साथ उनके पापा अजय कुमार शर्मा, मम्मी आशिमा शर्मा और भाई करणेश शर्मा थे.कई पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछना चाहा, लेकिन किसी भी सदस्य ने कोई जवाब नहीं दिया. हालांकि अनुष्का के स्पोक्सपर्सन ने शादी की खबरों का खंडन किया है, लेकिन अटकलें तो यही कह रही हैं कि दोनों की शादी का प्रोग्राम 9 दिसंबर से शुरू हो जाएगा.सूत्रों के मुताबिक, विराट के परिवार और करीबी दोस्तों ने पहले से ही मिलान, इटली के लिए टिकट बुक करा लिया है. विराट के कोच, राजकुमार शर्मा, जो दिल्ली के अंडर-23 टीम के कोच भी हैं, उन्होंने भी छुट्टी के लिए अप्लाई किया है. उन्होंने शादी का हवाला देकर छुट्टी की मांग की है. जब उनसे पूछा गया कि किसकी शादी है तो उन्होंने कहा- भतीजे की.

Share This News :