Home > अपना शहर ,
अनुदान पर मिलेंगे कृषकों को कृषि यंत्र ऑनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया शुरू

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र मुहैया कराए जायेंगे। किसान भाई इसके लिये विभागीय वेबसाइट http//mpfsts.mp.gov.in पर पंजीयन करा सकते हैं।

      उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री बड़ोनिया ने बताया कि कृषकों को अनुदान के आधार पर शक्ति चलित एवं स्व-चलित कृषि यंत्र मसलन विद्युत व डीजल से चलने वाले सिंचाई पम्प, ड्रिप, स्प्रिंकलर और सिंचाई पाईपलाइन इत्यादि कृषि यंत्र प्रदान किए जाने हैं। जिले के किसान भाईयों से अपील की गई है कि वे अनुदान के आधार पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिये जल्द से जल्द ऑनलाईन पंजीयन जरूर करा लें, जिससे स्वीकृति की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने पूर्व से पंजीयन करा लिया है, उनके आवेदन स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share This News :