Home > अपना शहर ,
मंत्री श्रीमती माया सिंह, श्री जयभान सिंह पवैया एवं राज्य मंत्री श्री आर्य द्वारा डॉ. पापरीकर के निधन पर शोक व्यक्त

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने समाजसेवी, वरिष्ठ राजनेता और ग्वालियर के पूर्व महापौर डॉ. रघुनाथ राव पापरीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि स्वर्गीय श्री पापरीकर ने सार्वजनिक जीवन में मूल्यों के साथ काम किया और महापौर के रूप में ग्वालियर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि स्वर्गीय पापरीकर जनप्रिय नेता थे। समाज सेवा और राजनीति में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।

मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि डॉ. पापरीकर ने हमेशा आमजन की मदद की। उन्होंने राजनीति को सेवा का अवसर माना और इसी पर चलते रहे।

मंत्रीगण ने कहा कि श्री पापरीकर के निधन से हमने एक लोकप्रिय राजनेता और समाजसेवी को खो दिया।

Share This News :