Home > अपना शहर ,
अपर आयुक्त ने जनसुनवाई कर सुनी समस्याएं

ग्वालियर । अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव एवं रिंकेश वैश्य ने मंगलवार को निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी जनसुनवाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वार्ड 4 स्थित चन्द्र नगर निवासियों द्वारा क्षेत्र में नियमित सफाई कराने एवं बंद पडी स्ट्रीट लाइटों को सही कराने का आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 16 स्थित रेशम मिल, प्रगति नगर आशा बेकरी के पास के निवासियों द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत कर क्षेत्र की सडक ठीक कराने का आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं जनसुनवाई के दौरान वार्ड 56 स्थित रामनगर मुडिया पहाड नाका चंद्र वदनी निवासी रमेश जाटव एवं वार्ड 9 स्थित काशी नरेश की गली निवासी सरजू शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास आवंटन कराने के लिए आग्रह किया, जिसको लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न वार्डों के हितग्राहियों द्वारा सफाई, पेयजल, सडक, विद्युत, जनकल्याणकारी योजनाओं इत्यादि का लाभ दिलाने की मांग की। जनसुनवाई के दौरान डेढ दर्जन से अधिक आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं के बारे में बताया जिनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही अन्य आवेदकों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए। 

Share This News :