Home > अपना शहर ,
साइबर अपराध की दुनियां बहुत बढ़ी: आईजी

ग्वालियर। ग्वालियर रेंज के आईजी अनिल कुमार का मानना है कि साइबर  à¤…पराध की दुनियां बहुत बडी है, लेकिन पुलिस फिर भी अपने सीमित संसाधनों से अंचल में साइबर  à¤…पराध रोकने में काफी हद तक सफल हुई है। आज अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर उन्होंने बातचीत में स्वीकारा कि साइवर अपराध में अभी शत प्रतिशत कार्रवाई नहीं हो पा रही है। 
आईजी अनिल कुमार ने कहा कि रेंज में पुलिस ने अपराधों पर नियंत्रण कर लिया है, और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों के मनोबल गिरे हैं। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम व धोखाधड़ी  à¤•े मामलों में भी उन्होंने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। हालांकि अभी पुलिस के पास स्टॉफ की कमी है और यह प्रतिशत २५ से ३० तक है। लेकिन पुलिस मुख्यालय इस मामले पर ध्यान भी दे रहा है। 
आईजी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस के पास अभी आईओ (इन्वेस्टीगेशन ऑफीसर) की कमी है, जिसमें जांच के मामलों में जरूर देरी होती है। लेकिन हम जल्दी ही इसमें भी सुधार कर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर रेंज की पुलिस आम लोगों के लिए मित्र और हमदर्द बनने में सफल हुई है, यह बडी बात है। 

Share This News :