Homeखेल ,
घर-घर जाकर पिता बेचते हैं दूध, बेटा हुआ इंडियन क्रिकेट टीम में सिलेक्ट

2018 में होने वाले आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप के लिए हाल ही में 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा हुई है. इस टीम में झारखंड के 16 वर्षीय क्रिकेटर पंकज यादव को भी जगह मिली है.न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में पंकज दाएं हाथ से स्पिन करते हुए नजर आएंगे. पंकज को यह मुकाम कड़े संघर्ष के बाद मिला है. बता दें कि पंकज के पिता चंद्रदेव घर-घर जाकर दूध बेचने का काम करते हैं. अपने बेटे की इस कामयाबी पर पंकज बेहद खुश हैं. वे कहते हैं कि, "मैंने बेटे की क्रिकेट कोचिंग में कोई कमी ना आए इसके लिए दिन-रात मेहनत की. घर-घर जाकर दूध बेचा. आज मेरी मेहनत सफल हो गई.जीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुभम गिल (उपकप्तान), मंजोत कालरा, हिमांशु राणा, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, आर्यन जुयल (विकेटकीपर), हार्विक देसाई (विकेटकीपर), शिवम मावी, कमलेश नगरकोटी, इशान पोरेल, अर्षदीप सिंह, अनुकूल रॉय, शिवा सिंह और पंकज यादव को टीम में जगह मिली है.

Share This News :