Home > अपना शहर ,
महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने पूर्व महापौर डा. पापरीकर को दी श्रद्वांजलि

पूर्व महापौर एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानी डाॅ. रघुनाथ राव पापरीकर का कल देर रात निधन हो गया था। डाॅ पापरीकर की अंत्येष्ठी आज लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में की गई। वयोवृद्व डाॅ पापरीकर की पार्थिव देह पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। साथ ही सभापति श्री राकेष माहौर ने भी पूर्व महापौर डाॅ पापरीकर को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। वहीं नगर निगम परिषद कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर डाॅ पापरीकर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।  

  

Share This News :