Home > अपना शहर ,
मेला ग्राउण्ड मैदान पर 3 को चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

ग्वालियर । अपने शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत शहर के पुरातत्व महत्व एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार 3 दिसम्बर को मेला ग्राउण्ड पर प्रातः 7  à¤¬à¤œà¥‡ से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। स्वच्छता अभियान के पश्चात विभागीय अधिकारियों के साथ महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, कलेक्टर राहुल जैन एवं नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा अधिकारियों से स्वच्छता अभियान के संबंध में विस्तार से चर्चा करेंगे। 
कलेक्टर राहुल जैन ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग और नगर निगम के मैदानी स्तर के अधिकारियों को भी स्वच्छता अभियान में अनिवार्यत: उपस्थित रहने के निर्देश दिये। मैदानी अधिकारियों के साथ जिले में चलाये जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के संबंध में चर्चा की जायेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा है कि स्वच्छता अभियान में सभी शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिये। स्वच्छता के प्रति जनजाग्रति का दायित्व किसी एक विभाग या अधिकारी का नहीं बल्कि सभी शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों का है। कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन ने अधिकारियों से कहा है कि सभी जिला अधिकारी स्वयं व अपने अधीनस्थ स्टाफ सहित रविवार 3 दिसम्बर को मेला ग्राउण्ड पर आयोजित स्वच्छता अभियान में उपस्थित रहें। नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने नगर निगम के सभी अधिकारियों को अभियान के दौरान उपस्थित रहकर स्वच्छता के कार्य में भागीदारी करने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही निगम का सफाई अमला भी सभी लोगों के साथ मिलकर शहर में अन्य स्थानों पर भी साफ और सुथरा बनाने में अपना योगदान देगा।

Share This News :