Home > अपना शहर ,
बीएसएफ की 52 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई

ग्वालियर/टेकनपुर । सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में बीएसएफ की स्थापना की 52 वीं वर्षगांठ हर्षोंल्लास से मनाई गई। इस कार्यक्रम में बीएसएफ अकादमी के अधिकारियों अधीनस्थ अधिकारियों जवानों ने भाग लिया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर महानिदेशक एवं अकादमी निदेशक एसके वर्मा ने अजेय प्रहरी शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्ड पर सेरेमोनियम गार्ड ने सलामी दी। अकादमी निदेशक एसके वर्मा ने परेड को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सीमाएं की सुरक्षा , काउंटर इंन्सरजेंसी , आंतरिक सुरक्षा , नक्सल विरोधी अभियान में बीएसएफ अपना विशेष योगदान दे रही है। बल ने पूरी दुनियां में सबसे बडे बार्डर गार्डिंग फोर्स का खिताव हासिल किया है। वहीं बल अपने उत्कृष्ट सीमा प्रबंधन के लिए भी विश्व विख्यात है। निदेशक अकादमी ने समस्त प्रहरियों एवं प्रशिक्षुओं से अपील की कि देश हित को सर्वोपरि मानकर देश की सुरक्षा एवं विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने सभी बीएसएफ कार्मिकों एवं उनके परिजनों को स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। 
अकादमी में इस अवसर पर कार्मिकों को सामूहिक भोज एवं रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। अकादमी के सभी पदस्थ कार्मिकों के अतिरिक्त सेवानिवृत अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी तथा कार्मिक मौजूद थे। 

Share This News :