Home > अपना शहर ,
लोकेन्द्र पाराशर ने मंजुला जैन को दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर । मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जैन की भाभी स्व. श्रीमती मंजुला जैन के आकस्मिक निधन पर उनके निवास घासमंडी मुरार ग्वालियर में पहुंचकर स्व. मंजुला जैन की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। 
पुष्पांजलि करने वालों में भारतीय जनता पार्टी संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे, भाजापा संभागीय सह मीडिया प्रभारी पवन सैन, भाजपा जिला ग्वालियर ग्रामीण मीडिया प्रभारी ओ पी शर्मा, भाजपा जिला ग्रामीण बुद्धजीवी प्रकोष्ठ संयोजक आदर्श दीक्षित, संजय दंडोतिया बल्ली, भाजापा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा सचिव नीरज सिंह यादव, भाजापा भगत सिंह मंडल मीडिया प्रभारी पंकज पाठक, विनोद सोनी, भाजपा बेरजा मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष डाॅ. राजेश सैन, अशोक छत्रशाली, सुरेंद्र यादव, दिनेश आर्य नेताजी, धर्मवीर सिंह गुर्जर, महेन्द्र सिंह लोधी, प्रवीण दीक्षित, गौरव जैन, सनी दंडौतिया सहित शहर के विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जैन के निवास पर जाकर श्रीमती मंजुला जैन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त जैन परिवार को ढांढस बंधाया।

Share This News :