Home > अपना शहर ,
संभागायुक्त एवं कलेक्ट्रेट में हुआ भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

ग्वालियर । संविधान निर्माण दिवस के उपलक्ष्य में मोतीमहल स्थित संभाग आयुक्त कार्यालय परिसर में संविधान की उद्वेशिका का वाचन किया गया। संभाग आयुक्त एस एन रूपला ने उद्वेशिका का वाचन किया और शासकीय सेवकों ने उसे दोहराया। 
 

 
इसी तरह कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर राहुल जैन ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया और सभी को इसका पालन करने की शपथ भी दिलाई। मालूम हो संविधान सभा में  26 नवंबर, 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत दो हज़ार छह विक्रमी) को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था।   26 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश होने की वजह  à¤¸à¥‡ 27 नवंबर को संभाग आयुक्त व कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य शासकीय दफ्तरों में संविधान को आत्मार्पित करने की शपथ ली गई। 

Share This News :