Home > अपना शहर ,
मतदाता पुनरीक्षण के लिये डोर-टू-डोर सर्वेक्षण का कार्य जारी

ग्वालियर । 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिये निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 के तहत 15 नवम्बर से 30 नवम्बर तक डोर-टू-डोर जाकर नवीन आवेदन पत्रों को एकत्र करने, पंजीयन करने तथा जाँच करने हेतु बूथ लेवल पर बीएलओ का भ्रमण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम गलत अंकित हैं, उनके सुधार का कार्य भी किया जा रहा है। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर के पाण्डेय ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों की निगरानी तथा मतदाताओं को जागरूक करने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल जैन के निर्देश पर समस्त विधानसभा क्षेत्रों में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों द्वारा मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान बीएलओ द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा भी की गई। इसके साथ ही उनके द्वारा उपयोग में लाए गए प्रपत्रों का मिलान भी किया गया। भ्रमण के दौरान ऐसे मतदाताओं के आवेदन पत्र भी भरवाए गए जिनका नाम निर्वाचन नामावली में नहीं था। 
उन्होंने बताया कि निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 14-ग्वालियर ग्रामीण द्वारा मतदान केन्द्र क्रमांक-157, 158, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 15-ग्वालियर द्वारा मतदान केन्द्र क्रमांक-243, 248, 284 व अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 16-ग्वालियर पूर्व द्वारा मतदान केन्द्र क्रमांक-221, 223, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 17-ग्वालियर दक्षिण द्वारा मतदान केन्द्र क्रमांक-217 से 254 तक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19-डबरा द्वारा वार्ड क्र.12, 13, 14 ,15 के मतदान केन्द्रों में 250 से अधिक परिवारों से संपर्क किया गया तथा 460 आवेदन पत्र निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में प्राप्त किए गए। भ्रमण के दौरान सभी मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम अंकित करने के साथ ही अगर त्रुटि पूर्ण हैं तो उसे सुधार कराने की अपील की गई। 

Share This News :