Home > अपना शहर ,
परमात्मा के साथ कॉफी-चाय पीते हुए करे दिन की शुरुआत: बीके डॉ.गुरचरण

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के माधवगंज स्थित सेवा केंद्र पर रविवार को आज 26 नवंबर को प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक कॉफी विथ द गॉड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। à¤•ार्यक्रम का मुख्य उदेश्य अपने दिन की शुरुआत भगवान की याद में चाय या कॉफी पीते हुए करेंगे तो पूरा दिन ही खुश रहेंगे । कार्यक्रम में सेंटर इन्चार्ज बीके आदर्श दीदी, डॉ. गुरुचरण, बीके प्रह्लाद आदि उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी को आत्म स्मृति का तिलक लगाकर किया गया। à¤¤à¤¤à¥à¤ªà¤¶à¥à¤šà¤¾à¤¤ बीके डॉ. गुरुचरण भाई ने अपने संबोधन में बताया कि आज इंसान जिन्दगी भाग दौड भरी हो गयी है किसी के पास अपने लिये समय नहीं है, हर वक्त तनाव, परेशानी, चिन्ता, भय आदि से घिरा हुआ है ऐसे समय में यदि हर दिन की शुरआत हम सृष्टी के निर्देशक, रक्षक परमपिता परमात्मा जो की हम सब के पिता है तो क्यों न हम के दिन आरम्भ में उन्हें याद करते हुये अपना साथी माने और उनके साथ कॉफी चाय पीकर अपने दिन की शुरुआत करें और पूरा दिन बगैर किसी चिंता और परेशानी के बिताये। 
डॉ. गुरूचरण भाई ने यह बताते हुए सभी को मैडिटेशन भी कराया जिसमे सभी को कॉफी के साथ कॉमेंटरी के माध्यम से यह अनुभव कराया की कैसे हम परमात्मा शिव से बात करते हुए कॉफी पियें, इसी के साथ ही बीके आदर्श दीदी ने अपने आशीर्वचन एवं अपनी शुभकामनायें सभी को दी। अंत में बीके प्रह्लाद ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Share This News :