Home > अपना शहर ,
तानसेन समारोह : स्थानीय कलाकारों के लिये 30 तक आवेदन माँगे

ग्वालियर । संगीत की नगरी ग्वालियर व बेहट में अगले माह आयोजित होने जा रहे “तानसेन संगीत समारोह” में स्थानीय कलाकरों को प्रस्तुति का मौका मिलेगा। स्थानीय कलाकरों के चयन के लिये 30 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र स्थानीय कलावीथिका में इस तिथि तक कार्यालयीन समय में जमा किए जा सकते हैं। कलावीथिका के प्रभारी वेद शर्मा ने बताया कि इस बार 4 स्थानीय कलाकारों का चयन किया जायेगा। 

Share This News :