Home > अपना शहर ,
जन अभियान परिषद की प्रशिक्षण कार्यशाला आज

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की प्रशिक्षण कार्यशाला 25 अक्टूबर को रखी गई है। समाज कार्य से जुड़े इन छात्र-छात्राओं के लिये इस दिन यह प्रशिक्षण प्रात: 10 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल यादव के मुख्य आतिथ्य में जिला पंचायत के सभागार में शुरू होगा। इस प्रशिक्षण में खासतौर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम पर इंटर्नशिप करने जा रहे मुरार, डबरा, घाटीगाँव एवं भितरवार विकासखण्ड के  à¤›à¤¾à¤¤à¥à¤°-छात्राओं को बुलाया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यशाला जन अभियान परिषद के तत्वावधान में आयोजित हो रही है।

Share This News :