Home > अपना शहर ,
पैरालीगल वॉलेन्टियर एवं पेनल अधिवक्ताओं के लिये ओरिएन्टेशन प्रोग्राम 26 अक्टूबर को

नालसा नई दिल्ली के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देशानुसार देश के प्रत्येक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 2 व 3 नवम्बर 2016 को दो दिवसीय मास डोर टू डोर कैम्पेन (व्यक्तिगत संपर्क) किया जायेगा। इसके माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिये जागरूक करना है।

विधिक सेवा प्राधिकरण और उसके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के संबंध में जिले में पैरालीगल वॉलेन्टियरर्स एवं पेनल अधिवक्ताओं के लिये दो दिवसीय डोर टू डोर कैम्पेन में व्यक्तिगत संपर्क स्थापित किए जाने के संबंध में 26 अक्टूबर को जिला न्यायालय ग्वालियर में नियुक्त पैरालीगल वॉलेन्टियरर्स एवं पेनल अधिवक्ताओं के लिये ओरिएन्टेशन प्रोग्राम रखा गया है। इसमें जिला विधिक सेवा अधिकारी द्वारा डोर टू डोर कैम्पेन के लिये विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

Share This News :