Home > अपना शहर ,
खेलों से स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है – मुख्य वन संरक्षक श्रीमती कंचन देवी

22वीं वृत्त स्तरीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्‍न

खेलों से कार्यक्षमता बढ़ती है और स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है। खेलों से कार्यशैली में भी बदलाव आता है। उक्त आशय के विचार ग्वालियर वृत्त की मुख्य वन संरक्षक श्रीमती कंचन देवी ने व्यक्त किए। 22वीं वृत्त स्तरीय वन खेल कूद प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर बोल रहीं थीं। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ भी दिलाई।

      यहाँ तपोवन स्थित खेल परिसर में आयोजित हुईं 22वीं वृत्त स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भिण्ड, मुरैना, दतिया, श्योपुर एवं ग्वालियर के लगभग 140 महिला व पुरूष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें खासकर क्रिकेट, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, सतरंज, कैरम, दौड़, पैदल चाल, गोला, भाला व चक्का फेंक आदि खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

      वृत्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में टेनिस खिलाड़ी 12 से 15 नवम्बर तक भोपाल में आयोजित होने जा रहीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखायेंगे।

      वृत्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सर्वश्री पंकज अग्रवाल विक्रम सिंह परिहार, सीएस निनामा व पीपी टिटारे सहित अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

    

Share This News :