Home > अपना शहर ,
सीएम हैल्पलाइन के संबंध में एल-1 अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

ग्वालियर । आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी नियंत्रण के लिये मध्यप्रदेश में सीएम हैल्पलाइन का क्रियान्वयन किया जा रहा है। सीएम हैल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है। सीएम हैल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समय और संतुष्टि के साथ निराकरण हो, इसके लिये हैल्पलाइन में नियुक्त एल-1 अधिकारियों को कलेक्ट्रेट में प्रशिक्षण दिया गया। 
सभी विभागों के सीएम हैल्पलाइन में एल-1 अधिकारियों को कलेक्ट्रेट के कम्प्यूटराइजेशन कक्ष में प्रशिक्षक आनंद दीक्षित एवं गौरव मित्तल ने सीएम हैल्पलाइन में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण के लिये की जाने वाली कार्रवाई के साथ ही अन्य जानकारियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त शिकायतें किस प्रकार अपने विभाग से संबंधित न होने पर संबंधित विभाग को भेजी जा सकती है, उसके संबंध में भी जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान कई प्रश्न पूछे गए, जिनका मौके के ही निराकरण कर दिखाया गया। 

Share This News :