Home > अपना शहर ,
मां पदमावती के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में: पांडेय

ग्वालियर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान सायंकाल 5 बजे किला स्थित जौहर कंुड पहुंचे, वहां पुष्पांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम संपन्न हुआ। 
पुष्पांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय ने कहा मां पदमावती हमारा सम्मान है और उनका गौरवशाली इतिहास रहा है। पांडेय ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना रक्त देकर व त्याग, तपस्या से इस देश की रक्षा की है और इसी के कारण ही भारत का गौरवशाली इतिहास हमको देखने को मिलता है। हमारे पूर्वजों के कारण ही आज संपूर्ण विश्व में भारत की संस्कृति की अनूठी पहचान है। पांडेय ने भारत की संस्कृति का वर्णन करते हुए कहा कि आज भारत की संस्कृति अपने चरम पर है। इस संस्कृति का विदेशी लोग भी अनुसरण कर रहे हैं और देखने को मिलता है कि हमारे बडे बडे मंदिरों एवं धार्मिक स्थानों पर भी विदेशी लोग काफी संख्या में आते हैं। 
पांडेय ने मां पदमावती के बलिदान को याद करते हुए कहा कि महिला जगत में कुछ महान योद्धा रहीं जिनका जिक्र किए बिना भारत की आजादी की कहानी अधूरी रह जाती हैं उन्ही में से एक मां पदमावती थी। उन्होंने अपना राज्य छोड़ा और स्वयं को बलिदान कर देश की संस्कृति, सभ्यता व नारी सम्मान को जिंदा रखा और ऐसी महान आत्माओं के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता के साथ जी रहे हैं। मां पद्मावती के पूरे जीवन को एक फिल्मकार ने सिर्फ अपने स्वार्थों के खातिर तोड मरोडकर पेश करने की कोशिश की है मप्र की सरकार इसका विरोध करती हैं और आज इसी विरोध स्वरूप भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नारा दिया है कि मां पदमावती के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में और इस फिल्म को मध्यप्रदेश में न दिखाई जाने का निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने लिया है। मैं उनके इस निर्णय के लिए व्यक्तिगत रूप से आभारी भी हूं।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा, प्रदेश महामंत्री केपी जाला, वैभव पवार, सतेंद्र गुर्जर, सुदीप भदौरिया, दीपक शर्मा, वेंकेटेश भार्गव, सोनू त्रिपाठी, राजू सेंगर, चंद्रप्रकाश मिश्रा, विक्रांत भदौरिया, विनय जैन, अनुराग कटारे, बिरजू शिवहरे आदि उपस्थित थे। 

Share This News :