Home > अपना शहर ,
ठंड का जोर बढ़ा, अगले 24 घंटों में इस तरह रहेगा मौसम

ग्वालियर à¥¤  शुक्रवार सुबह काफी ठंडी रही। मौसम साफ है लेकिन ठंडी हवाएं चल रही हैं। खिली धूप ठंड से कुछ राहत दिला रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में ऊपरी हवाओं का जो चक्रवात बना था, वह कमजोर पड़ गया है। वहीं, हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी व उत्तर-पश्चिमी हो गया है। साथ ही अरब सागर से आ रही नमी के कारण ठंड बढ़ गई है।बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 6.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share This News :