Home > अपना शहर ,
अटल बाल मिशन अंतर्गत फैमिली ओरिएण्टेशन प्रशिक्षण

बाल विकास परियोजना शहरी 02 अंतर्गत अति कम वजन के बच्चों की माताओं को बच्चों की उचित देखभाल, खानपान, बीमारियों से बचाव हेतु फैमिली ओरिएण्टेशन प्रशिक्षण का आयोजन 22 अक्टूबर 2016 को सेक्टर-2 की पर्यवेक्षक श्रीमती प्रगति पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 20 माताओं के बच्चों को सुपोषित बनाने के उपायों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

      परियोजना अधिकारी श्री विजय जैन द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों की माताओं को प्रशिक्षित कर उनमें व्यवहार परिवर्तन लाना है ताकि वो अपने कमजोर बच्चों की देखभाल उचित तरीके से करने में समर्थ हों।

Share This News :