Home > अपना शहर ,खास खबरे,
यशोधरा करेंगी ग्वालियर का रूख

मैडम यशोधरा हर बार कुछ नया करना पसंद करती है। इसलिए राज्य की मिनीस्ट्री छोड़ केन्द्र जाने का ख्याल उनको एक बार फिर आया है। वह ग्वालियर से पुनः सांसदी का सुख भोगना चाहती है।
स्पोटर्स मिनीस्टर मैडम शिवपुरी की राजनीति से दूर अब ग्वालियर का रूख करने की सोच रही है। ग्वालियर से वह पहले भी सांसद रह चुकी है। लेकिन आम चुनावों में मामा का आग्रह पर उन्होंने शिवपुरी विधानसभा से लड़कर मंत्री का रूतबा हासिल किया। इस कारण यहां से ठाकुर साहब को मौका मिला और वह लोकसभा पहुंच मोदी सरकार में ताकतवर मंत्री है। लेकिन इस बार ठाकुर साहब राजधानी से लड़ना चाह रहे है।
इसका अंदेशा संभवतः यशोधरा को हो गया है इसलिए वह अपनी पुरानी सांसदी सीट से दिल्ली जाने का मन बना रही है। वही शिवपुरी विधानसभा से वह अपने एनआरआई बेटे का राजनैतिक उदय कर सकती है।

Share This News :