Home > अपना शहर ,
गहोई समाज का पहला सामूहिक विवाह समारोह 23 को

ग्वालियर। गहोई रॉयल क्लब द्वारा श्री गहोई वैश्य समाज की गहोई बेटियों का पहला सामूहिक विवाह समारोह २३ नवंबर को स्वागतम गार्डन मेला मैदान सनसिटी के पास होगा। इसमें समाज के आठ जोडों को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। 
उक्त जानकारी पत्रकारों को देते हुए गहोई रॉयल क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष संजय नीखरा, संयोजक राजकुमार नगरिया , सचिव बालचन्द्र बेडर ने बताया कि इस विवाह समारोह में  à¤…खिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायण सांवला, पूर्व न्यायाधीश सुंदरलाल नौगरैया, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, पार्षद सतीश सिकरवार नवयुगलों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि विवाह महायज्ञ में वर और बधु पक्ष से क्रमश: 5100 और 2100 रूपए पंजीयन के रूप में लिये जाएंगे। 
उन्होंने बताया कि पंजीयनकर्ताओं को आयु संबंधी दस्तावेज भी जमा कराए जाएंगे।  à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤‚ने बताया कि गहोई समाज के नवयुगल जोडों को १५ विभिन्न दैनिक उपयोग का सामान समाज के लोगों द्वारा दिश जाएगा। इसमें मंगल सूत्र बिछिया, तोडिया, पलंग आदि सामान शामिल है। वहीं वर और बधू पक्ष को 50-50 कूपन खाने के भी दिये जाएंगे। पत्रकार वार्ता में संतोष गेडा आदि मौजूद थे। 

Share This News :