Home > अपना शहर ,
कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में 136 फरियादियों की समस्यायें सुनीं

ग्वालियर ।  à¤¹à¤° बार की तरह कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में जरूरतमंदों को इलाज के लिए मदद मिली । साथ ही लोगों की जमीन, मकान व विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता आदि से संबंधित समस्याओं के निराकरण की रूपरेखा तय हुई। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में कुल 136 फरियादियों की समस्याएँ सुनी गईं । 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीरज कुमार सिंह, अपर कलेक्टर दिनेश श्रीवास्तव व एडीएम शिवराज वर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक –एक कर सभी फरियादियों की समस्याएँ सुनी । साथ ही उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की ।

Share This News :