Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नए लोकायुक्त का पहला आदेश हफ्ते भर में तय हो एफआईआर, उपलोकायुक्त यूसी माहेश्वरी के आदेश को पलटा

भोपाल .नवनियुक्त लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता ने पदभार संभालते ही उपलोकायुक्त यूसी माहेश्वरी के आदेश को पलट दिया है। जस्टिस गुप्ता ने सभी लोकायुक्त एसपी को आदेश दिए हैं कि शिकायत पर हर हाल में हफ्ते भर में फैसला लें। प्रारंभिक जांच दर्ज करनी है, एफआईआर करना है या गोपनीय रिपोर्ट बनानी है, इसके लिए हफ्ते भर से ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए। इससे पहले नवंबर 2016 में उपलोकायुक्त जस्टिस यूसी माहेश्वरी ने आदेश निकाला था कि किसी भी शिकायत पर उनसे पूछे बिना एफआईआर दर्ज न की जाए।जाहिर है, लोकायुक्त के नए फरमान से उपलोकायुक्त का पुराना आदेश रद्द हो गया है। जस्टिस एनके गुप्ता ने 23 अक्टूबर को लोकायुक्त पद का पदभार ग्रहण किया था।लोकायुक्त एनके गुप्ता के दस्तखत से 27 अक्टूबर को रिलीज हुए आदेश में ललिता कुमारी विरुद्ध उत्तरप्रदेश सरकार एवं अन्य के आदेश का हवाला देते हुए लिखा है कि किसी भी हाल में एफआईआर दर्ज करने में 7 दिन से ज्यादा वक्त नहीं लगना चाहिए। à¤¯à¤¦à¤¿ सात दिन में एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो यह शिकायत जुटाए गए प्रमाणों के साथ लोकायुक्त डीजी को भेज दी जाए। इसके लिए सोमवार का दिन तय किया गया है। इसमें लिखा है कि ऐसी शिकायतें जिसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई, वो जुटाए गए साक्ष्यों के साथ लोकायुक्त डीजी के माध्यम से उनके समक्ष रखी जाए।

Share This News :