Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,
'धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था पति, लव जेहाद के लिए की एक और शादी'

मुंबई: à¤®à¥à¤‚बई की एक महिला ने अपनी पति पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने का आरोप लगाया है. महिला का नाम रश्मि शाहबेजकर है और उनकी शादी 13 साल पहले आसिफ शाहबेजकर नाम के शख्स के साथ हुई थी.

रश्मि मॉडल रह चुकी हैं और अब अपने पति पर गंभीर आरोप लगा रही है. पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पूरे प्रकरण पर रश्मि के पति का पक्ष अभी सामने नहीं आया है.

क्या है पूरा मामला

 

रश्मि का आरोप है कि 13 साल पहले उनकी शादी आसिफ के साथ हुई थी. काफी वक्त तक सब सही रहा लेकिन फिर धीरे-धीरे उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दवाब बनाया जाने लगा. बच्चा होने के बाद दवाब बढ़ता चला गया. हाल ही में आसिफ ने एक अन्य हिन्दू लड़की के साथ शादी कर ली है और उसका भी धर्म परिवर्तन करा रहा है.

 

रश्मि ने ये भी आरोप लगाया कि आसिफ उस पर घर से पैसे लाने का दवाब बनाता था. काफी पैसे उसने लाकर दिए लेकिन उसके बाद भी उसके साथ मारपीट की जाती थी. आरोप है कि दो बार तो जहर पिला कर मारने की कोशिश भी की गई.

बांद्रा पुलिस कर रही जांच

 

इस पूरे मामले में बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. हालांकि इस केस में अभी तक आसिफ या उनकी ओर से किसी का कोई पक्ष सामने नहीं आया है. जो वीडियो सामने आया है उसमें वह चीख-चीख कर अपनी कहानी सुना रही हैं और उनका पति पीछे दिख रहा है.

Share This News :