Home > अपना शहर ,
चौपाटी पर ठेले वालों के खिलाफ की गई कार्यवाई निंदनीयः डाॅ. सिकरवार

ग्वालियर। फूलबाग à¤šà¥Œà¤ªà¤¾à¤Ÿà¥€ à¤ªà¤° अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम के मदाखलत दस्ते द्वारा ठेले वालों के खिलाफ की गई कार्यवाई की भाजपा नेता एवं पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने निन्दा करते हुये कहा कि एक सप्ताह में ठेला वाले दुकानदारों का ठीक से व्यवस्थापन नहीं किया गया तो ईंट से ईंट बजा दूंगा और ठेला वालों को चैपाटी पर ही खड़ा करवाऊंगा फिर किसी में हिम्मत हो तो हटा कर देखें। गरीबों की रोजी-रोटी उजाड़नें वालों को शहर में जगह-जगह सड़कों फुटपाथों पर हो रहे अतिक्रमण नजर नहीं आ रहे है जिनके कारण यातायात व्यवस्था हर रोज बिगड़ रही हैं।
भाजपा नेता डाॅ. सिकरवार ने एक बयान में कहा कि गरीब ठेला वालों को सामान उठाने तक का मौका नहीं दिया और उनकी रोजी-रोटी पर बुलडोजर चला दिया यह कार्यवाही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों पर किस कदर अतिक्रमण हैं, वाहन निकलना तो दूर कि बात है, पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि गरीब ठेला वालों को चैपाटी पर चाट कारोबार करने के लिए निगम ने ही स्थान तय किया है। इसके बाबजूद इस तरह की कार्यवाई उचित नहीं है। उन्होंने कहा मदाखलत अमला कार्यवाही में सौतेला व्यवहार करता है इस कारण से लोगों में आपसी विवाद भी होते है। मदाखलत अमला कार्यवाई के नाम पर शहर में अवैध वसूली करता है, इस तरह की शिकायतें मेरे पास हर रोज आती à¤¹à¥ˆà¤‚। à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤‚ने निगम à¤†à¤¯à¥à¤•्त से मांग की है कि मदाखलत अमले को निरकुंश करके न छोडें।  

Share This News :