Home > अपना शहर ,
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, जाम लगााया

ग्वालियर। मंगलवार की रात को तेज स्पीड ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। बुधवार को गुस्साएं लोग वहीं धरना देने पहुंच गए, जहां पर हादसा हुआ था। मृतक की पत्नी भी अपने बच्चों के साथ धरना देने पहुंची। बाद में अफसरों के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ।  
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को एक कंपनी में काम करने वाले हरिकिशन यादव को ट्रक ने गोल पहाड़िया इलाके में कुचल दिया था, जिससे हरिकिशन की मौत हो गई। रात को हरिकिशन की पत्नी रजनी ने कई बार फोन लगाया, लेकिन वह नहीं लगा। बुधवार को तड़के खबर आई कि हरिकिशन की मौत सड़क हादसे में हो गई है। पति की मौत की खबर सुनकर रजनी बेसुध हो गई। इस मौत से गुस्साएं लोग बुधवार को धरना देने पहुंच गए।
सभी लोगों के सात रजनी भी तीनों बच्चों रोहन, महिमा और चीकू को लेकर धरना देने पहुंच गई। उसकी गोद में डेढ़ साल का बेटा चीकू था। रजनी उसी स्थान पर धरना देने लगी, जहां बीती रात को उसके पति का ए्क्सीडेंट हुआ था। इस बीच कुछ कांग्रेसी नेता भी सड़क पर बैठकर धरना देने लगे। देखते ही देखते हजारों लोग वहां जुट गए और फिर कई थानों से पुलिस फोर्स को भी बुला लिया गया। स्थिति तनाव पूर्ण होने लगी।
हरिकिशन की पत्नी रजनी ने कहा कि इस सड़क ने उनके पति की जान ले ली। कम से कम सरकार सड़क सही करा दे और यहां से निकलने वाले ट्रकों की स्पीड नियंत्रित कर दे। यह धरना करीब दो घंटे चला। बाद में सीएसपी एमके गोस्वामी ने धरना दे रहे लोगों को समझाते हुए कहा कि वे वरिष्ठ अफसरों तक उनकी मांग को पहुंचाएंगे, जिससे यहां की व्यवस्थाएं सुधर जाएं। इस आश्वासन के बाद वहां से लोग हटे।

Share This News :