Home > अपना शहर ,
मतदाता सूची के लिये डोर-टू-डोर कार्यक्रम का शुभारंभ

ग्वालियर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार से ग्वालियर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ प्रारंभ किया गया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य “डोर-टू-डोर” एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही का अर्थ अपनी नौकरी का दाँव लगाना है। यह स्पष्ट संदेश कलेक्टर राहुल जैन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के शुभारंभ अवसर पर सभी ब्लॉक लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को दिया। बिरलानगर चिकित्सालय परिसर में इस अभियन का विधिवत शुभारंभ कलेक्टर द्वारा बीएलओ को दिलाई गई शपथ के साथ हुआ। 
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र पाण्डेय, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती भूमिका सक्सेना, ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ जिला अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर राहुल जैन ने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिये मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का यह अंतिम चरण है। इस चरण में ऐसे सभी मतदाता जो एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनके नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़े जाना है। साथ ही जो मतदाता स्थानांतरित हो गए हैं या जिनका स्वर्गवास हो गया है, उनके नाम मतदाता सूची से विलोपित किए जाना है। इसके साथ ही एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं को चिन्हित भी किया जाना है। यह कार्य पूरी ईमानदारी और लगन के साथ किया जाए, यह जिम्मेदारी संबंधित बीएलओ की है।  à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤‚ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जीपीएस के माध्यम से सतत मॉनीटरिंग की जायेगी। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित बीएलओ की सेवायें समाप्त भी की जा सकती हैं। इसलिये सभी गंभीरता के साथ इस कार्य को निर्धारित समय-सीमा में अंजाम तक पहुँचायें। 
जैन ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के इस चरण में बीएलओ एंड्रॉयड फोन और मेन्युअल दोनों तरह से कार्य कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा चुका है। बीएलओ अपने मोबाइल पर निर्वाचन आयोग का एप डाउनलोड कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य कर सकते हैं। जैन ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को भी जोड़ा जाए। जिससे वह लोग इस अभियान के विषय में और पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूचियों मे जुडवाने में मदद कर सकेंगे। जैन ने जिला निर्वाचन कार्यालय पर मतदाता हैल्प डेस्क बनाने और टोल फ्री नम्बर निर्धारित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिये इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिसमें सोशल मीडिया की मदद भी ली जाए। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य जिले के सभी 1723 मतदान केन्द्रों पर एक साथ प्रारंभ किया गया है। इस अभियान में कुल मतदाताओं का लगभग 3 प्रतिशत 32 हजार 109 नवीन मतदाताओं के नाम जोड़े जाने का लक्ष्य निर्धारित है। पाण्डेय ने सभी बीएलओ को स्पष्ट किया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिये आयोग द्वारा उन्हें 4 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। इसके साथ ही एंड्रॉयड मोबाइल क्रय करने के लिये साढ़े 4 हजार रूपए की राशि प्रदन की गई है, इसके साथ ही 250 रूपए की राशि प्रतिमाह इंटरनेट कनेक्शन के लिये भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी बीएलओ से फोन का भरपूर उपयोग कर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने की अपील भी की। 
 
विभिन्न स्थानों पर हुआ पुनरीक्षण कार्य का शुभारंभ 
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का शुभारंभ एडीएम श्री शिवराज वर्मा, एसडीएम विजय राज और वार्ड-50 की पार्षद श्रीमती वंदना अरोरा द्वारा बीएलओ को हरी झण्डी दिखाकर किया। 
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र लश्कर पूर्व में अपर कलेक्टर दिनेश श्रीवास्तव और एसडीएम एच बी शर्मा ने शासकीय उ.मा. विद्यालय मुरार में आयोजित कार्यक्रम मे, विधानसभा क्षेत्र डबरा में एसडीएम श्रीमती शीतला पटले तथा विधानसभा क्षेत्र भितरवार में एसडीएम इकबाल खान और विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण में तहसीलदार नरेश गुप्ता ने अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शुभारंभ किया। यह अभियान 30 नवम्बर तक प्रतिदिन संचालित किया जायेगा। जिसमें बीएलओ डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। 
 
मतदाताओं के लिये हैल्पलाइन नम्बर 
जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं के लिये टोल फ्री नम्बर 18002337512 तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में निर्वाचन पर्यवेक्षक का मोबाइल नम्बर 99770-98351 का निर्धारण किया गया है

Share This News :