Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
डीजीपी बोले-पुलिस के पास कोई जादू की छड़ी नहीं कि हर समस्या सुलझा दे

उज्जैन। à¤ªà¥à¤²à¤¿à¤¸ के पास कोई जादू की छड़ी नहीं कि हर तबके की समस्या सुलझा दे। प्रदेश में डायल 100 पर रोजाना 6 हजार कॉल आते हैं। इनमें 15 फीसदी शिकायतें पति-पत्नी के झगड़े की रहती हैं। समझाइश देकर इन मामलों का निपटारा करते हैं। प्रदेश में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ये बातें मंगलवार को प्रदेश के पुलिस मुखिया ऋषि कुमार शुक्ला ने सिंहस्थ ज्योति मेडल वितरण के दौरान पुलिस सामुदायिक भवन में कही। डीजीपी ने मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) का भी निरीक्षण किया। सिंहस्थ 2016 में काम करने वाले आईपीएस अधिकारियों को सिंहस्थ ज्योति मेडल प्रदान करने के लिए डीजीपी मंगलवार को उज्जैन पहुंचे।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज का हर तबका अपनी समस्या सुलझाने के लिए पुलिस के पास आता है। डायल 100 पर रोजाना 6 हजार से अधिक कॉल आते हैं। इनमें से 15 प्रतिशत मामले पति-पत्नी के झगड़े के होते हैं। यह बदलते समाज का परिचायक है। पुलिस पारिवारिक झगड़ों को सुलझाने की भी कोशिश करती है। दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर समझाइश दी जाती है।

उनके अनुसार हालांकि यह सभी को पता है कि संबंधों के विवाद में पुलिस हस्तक्षेप करे तो वह फिर से पहले जैसे नहीं रहते हैं। पुलिस के पास समाज के सारे तबकों की समस्या सुलझाने की कोई जादू की छड़ी नहीं है। पुलिस का काम चुनौती भरा होता है। सभी को पुलिस से अपेक्षा ज्यादा होती है। इस कारण पुलिस को अधिक कार्य कुशल व योग्य बनना होगा।

भोपाल रेप कांड पर बोले- प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित

 

भोपाल रेप कांड पर डीजीपी बोले की प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं। कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारियों को सिंहस्थ ज्योति मेडल देने को लेकर कहा कि सिंहस्थ में चुनौती भरा काम था। इच्छा थी कि यह मेडल मुख्यमंत्री स्वयं अपने हाथों से देते, मगर यह संभव नहीं हो सका। डीजीपी शुक्ला, एडीजी वी मधुकुमार, डीआईजी रमणसिंह सिकरवार व एसपी सचिन अतुलकर ने मक्सी रोड स्थित पीटीएस का भी दौरा किया।

Share This News :