Home > अपना शहर ,
अपर आयुक्त ने जनसुनवाई कर सुनी समस्याएं

ग्वालियर । अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव एवं अपर आयुक्त रिंकेश वैश्य ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर उपायुक्त के के गौर,एपीएस भदौरिया एवं नोडल अधिकारी जनसुनवाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मांझी समाज सिद्वेश्वर नगर मुरार वार्ड 20 के नागरिकों ने धार्मिक मेला स्थल में मिटटी का भराव कराने के लिए आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 11 स्थित जाटव बस्ती के पास गोसपुरा नम्बर 2 के निवासियों द्वारा कचरा उठवाने, नाली की सफाई करवाने तथा बंद नाली खुलवाने का आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी को तत्काल कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान वार्ड 2 स्थित शब्द प्रताप आश्रम के निवासियों द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र में बनी दीवाल हटवाने का आग्रह किया तथा पानी की बर्बादी रोकने के लिए क्षेत्र अभियान चलाने का भी आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 60 स्थित सारिका नगर के निवासियों ने नियमित सफाई करवाने एवं कचरा वाहन पंहुचवाने के लिए आवेदन दिया जिसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आईएचएसडीपी आवास दिलवाने, नामांतरण प्रकरणों का निराकरण करवाने सहित अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों केा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Share This News :